पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरतगढ़ में आज संभागीय आयुक्त लेंगे चारों कलेक्टर्स एसपी की बैठक

सूरतगढ़ में आज संभागीय आयुक्त लेंगे चारों कलेक्टर्स-एसपी की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़में बुधवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की संभागस्तरीय बैठक होगी। इसमें संभागीय आयुक्त आईजी सहित चाराें जिलों के कलेक्टर्स एसपी सहित मुख्य विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

बैठक नगरपालिका सभागार में सुबह 11 बजे शुरू होगी।

शाम तक चलने वाली इस बैठक में कानून-व्यवस्था, राजस्व विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में कई अहम निर्णय होने की उम्मीद है। बैठक को लेकर प्रशासनिक लवाजमा रात तक तैयारियों में जुटा था।

संभागीय स्तरीय बैठक की तैयारियों को लेकर एडीएम सूरतगढ़ एनडी मटई ने मंगलवार को ब्लाक अधिकारियों की बैठक ली।

इसमें जनसुनवाई प्रकरण, सरकारी योजनाओं की प्रगति और उनके निस्तारण की समीक्षा की गई। एडीएम ने बताया कि सभी सरकारी विश्रामगृह अधिकारियों के लिए बुक किए गए हैं।

नगर संवाददात| श्रीगंगानगर

मुख्यालयके चार बड़े विभागों में मंगलवार को दिनभर संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार का इंतजार होता रहा, लेकिन शाम तक वहां संभागीय आयुक्त आए और ही निरीक्षण हो पाया।

देर शाम संभागीय आयुक्त श्रीगंगानगर पहुंचे तो उन्होंने सर्किट हाउस में ही सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देश दे दिए। सूत्रों के अनुसार संभागीय आयुक्त ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट, ट्रेजरी, केंद्रीय कारागृह रसद विभाग का निरीक्षण करना था। इसके लिए सभी विभागों ने वहां तैयारियां कर रखी थी।

सभी अधिकारी कर्मचारी भी दिनभर अलर्ट बैठे रहे, लेकिन शाम छह बजे तक संभागीय आयुक्त वहां निरीक्षण करने नहीं आए। शाम सात बजे सभी कर्मचारी घर लौट गए।

संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार ने भास्कर को बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से वे श्रीगंगानगर पहुंचने में लेट हो गए थे। सभी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दे दिए हैं। बुधवार को कारागृह दूसरे विभागों का निरीक्षण किया जाएगा।