- Hindi News
- पत्नी की हत्या का आरोपी चार दिन के रिमांड पर
पत्नी की हत्या का आरोपी चार दिन के रिमांड पर
सूरतगढ़. प|ीकी हत्या के दर्ज मामले में गिरफ्तार पति का पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से चार दिन का रिमांड लिया है। राजियासर पुलिस के अनुसार आरोपी गिरधारीलाल को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार किया था। एसएचओ महावीरप्रसाद स्वामी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गांव बछरारा में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर दी थी।