पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़-बीकानेरनेशनलहाइवे पर मोकलसर बस स्टैंड के निकट मंगलवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। जबकि एक जना घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। राजियासर थाने के एएसआई मंगूराम ने बताया कि गांव 15 जैडडब्ल्यूडी निवासी सुभान 25 जीवन 32 बाइक पर सवार होकर सूरतगढ़ की ओर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे मोकलसर बस स्टैंड के निकट सामने से रही बोलेरो ने बाइक के टक्कर मार दी, इससे जीवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक का शव मौके पर रखा हुआ है। परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी है। परिजनों के आने के बाद ही शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया जाएगा।