- Hindi News
- आरोपी युवक को करो गिरफ्तार, पुलिस की भूमिका की करवाओ जांच
आरोपी युवक को करो गिरफ्तार, पुलिस की भूमिका की करवाओ जांच
सूरतगढ़. कांग्रेसके अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम वर्मा ने एसडीएम की मार्फत सीएम को ज्ञापन भेज नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वर्मा ने सीएम को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि राजियासर थाना क्षेत्र में दिनोंदिन अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर कुएं में धकेल देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ चार दिन पूर्व थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।