पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायती राज चुनावों के लिए आरक्षण लाटरी 12 दिसंबर को

पंचायती राज चुनावों के लिए आरक्षण लाटरी 12 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजचुनावोंमें कौन सा जोन किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा और किस पंचायत समिति में किस जाति का प्रधान बनेगा, यह 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में तय होगा। पंचायतीराज चुनावों के लिए आरक्षण लाटरी 12 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट में निकाली जाएगी। सरकार के आदेश आने के बाद प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन उस दिन कुल 207 सदस्य प्रधान का आरक्षण लाटरी से तय करेगा।

सूत्रों के अनुसार आरक्षण लाटरी की शुरुआत कलेक्ट्रेट में जिला परिषद सदस्य से होगी। जिलेभर में जिला परिषद के 31 सदस्यों की लाटरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंचायत समिति के 167 सदस्यों की लाटरी निकाली जाएगी। इनमें शुरुआत श्रीगंगानगर पंचायत समिति से होगी। तत्पश्चात सादुलशहर, करणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, सूरतगढ़, श्रीविजयनगर, अनूपगढ़ घड़साना पंचायत समिति जोन का आरक्षण लाटरी से तय किया जाएगा। सबसे अंत में पंचायत समिति के नौ प्रधानों के लिए लाटरी निकाली जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सांसद, जिला प्रमुख विधायकों को भी बुलाया गया है। सारी व्यवस्थाओं के लिए एक दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी अलग से लगाई गई है।

श्रीविजयनगरमें पहली बार चुनाव होंगे

पंचायतसमितियों के पुनर्गठन के बाद प्रशासन ने पंचायत समितिवार जोन भी तय कर लिए हैं। श्रीगंगानगर पंचायत समिति में 27, करणपुर में 15, पदमपुर में 17, रायसिंहनगर में 19, अनूपगढ़ में 15, घड़साना में 17, श्रीविजयनगर में 15, सूरतगढ़ में 23 सादुलशहर में 19 जोन होंगे। श्रीविजयनगर पंचायत समिति में पहली बार प्रधान सदस्यों का चुनाव होगा।

इनकी निकाली जाएगी लाटरी

जिलापरिषद सदस्य- 31

पंचायत समिति सदस्य- 167

पंचायत समिति प्रधान- 9

कुल- 207