पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब रास्ता खुलवाओ हो रही है परेशानी, नहीं तो करेंगे आंदोलन

साहब रास्ता खुलवाओ हो रही है परेशानी, नहीं तो करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत13 एसडी के चक 11 एसडी के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप सार्वजनिक रास्ता खुलवाने की मांग की है। प्रभावित ग्रामीणों ने अधिकारी को चेतावनी दी है कि प्रभावशाली लोगों द्वारा बंद किया आम रास्ता नहीं खुलवाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगे। पंचायत की उप सरपंच सुखदेव कौर के नेतृत्व में एसडीएम से मिले समस्या से प्रभावित ग्रामीण राजवीर, रघुवीरसिंह, नाजम खां, बूटासिंह, बुधराम मुखराम सहित अन्य ग्रामीणों ने ज्ञापन में लिखा है कि हाल ही में ग्राम पंचायत को हस्तांतरित हुई सरकारी जमीन पर प्रभावशाली लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इससे रास्ते पर बने मकानों में रहने वाले लोगों का आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। जबकि ग्राम पंचायत बीडीओ को दो-तीन बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूरतगढ़. एसडीएम को रास्ता खुलवाने की मांग का ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।