पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में भर्ती लड़की पिता के सुपुर्द

अस्पताल में भर्ती लड़की पिता के सुपुर्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़| नाबालिगसे दुष्कर्म कर कुएं में धकेलने के दर्ज मामले में पुलिस ने मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लड़की को पिता के सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपी गांव ठुकराना निवासी युवक डोली शाह का पुलिस की निगरानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएचओ महावीरप्रसाद स्वामी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के दो मामले राजियासर थाने में दर्ज हैं। युवक की हालत में सुधार होने पर उसे पूर्व में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आरोपी युवक ने गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे कुएं में धकेल दिया था और खुद भी कुएं में कूद गया था।