पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैतसर: बच्चों के अपहरण की अफवाह ने पुलिस को दौड़ाया

जैतसर: बच्चों के अपहरण की अफवाह ने पुलिस को दौड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमेंमंगलवार को दो स्कूली बच्चों के अपहरण की अफवाह के चलते पुलिस ने पूरे क्षेत्र को खंगाला आस पास के पुलिस थानों में सूचना देकर नाकेबंदी करवाई। थानाधिकारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे से सटे गांव चार जीबी के पास मंगलवार दोपहर 11 बजे एक काले रंग की बोलेरो गाड़ी में जबरन रोते बिलखते दो स्कूली बच्चों को बैठाने के अंदेशे को जानकर ईंट भट्टे पर काम करने वाली एक महिला श्रमिक ने ईंट भट्टा मालिक का पूरा वाक्या बताया। मालिक द्वारा पूरी जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस अपहरण की आशंका को लेकर मुस्तैद हो गई। आनन फानन में आसपास के सभी थानों में दो बच्चों के अपहरण की सूचना दी गई। सरुपसर, पदमपुर सूरतगढ़ मार्ग पर नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस ने कस्बे के राजकीय निजी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति का पता लगवाया। दो बच्चों के अपहरण की अफवाह कस्बे में आग की तरह फैल गई। अभिभावक अपहरण की सूचना मिलने पर राजकीय निजी विद्यालयों में अपने बच्चों को देखने के लिए पहुंचने लगे। थानाधिकारी ने बताया कि शाम को विद्यालयों की छुट्टी होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की जानकारी जुटाने अनेक गांवों में मुनादी करवाने के बाद ऐसा वाकया होने के अंदेशे को सही नहीं माना गया।