- Hindi News
- एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने का एक और आरोपी गिरफ्तार
एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने का एक और आरोपी गिरफ्तार
सूरतगढ़| एटीएमकार्ड बदल कर बैंक खाते से लाखों रुपए निकालने के दर्ज मामले में सिटी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
एसएसआई सुरेश मील ने बताया कि आरोपी गांव कनौहा निवासी राजेंद्र सांसी को न्यायालय से आदेश लेकर जींद जेल से गिरफ्तार कर सूरतगढ़ लाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पूर्व में एक आरोपी शीशराम सांसी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो न्यायिक अभिरक्षा में है। आरोपी से एटीम कार्ड से निकाले गए सात लाख 62 हजार 794 रुपए में से 5 लाख 50 हजार 200 रुपए बरामद कर लिए थे। गिरफ्तार आरोपी से शेष राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात में लिप्त एक अन्य आरोपी रमेश सांसी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर 2013 को तीन अज्ञात जनों ने सेवानिवृत पटवारी टेकसिंह का एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकाल लिए थे।