छतीसगढ़ के कृषि मंत्री भी आएंगे
छतीसगढ़ के कृषि मंत्री भी आएंगे
पीएमके दौरा करीब-करीब तय होते ही कृषि मंत्रियों के टूर प्रोग्राम भी आने शुरू हो गए हैं। बुधवार को पहली आधिकारिक सूचना छतीसगढ़ कृषि सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की आई। मंत्री अग्रवाल 18 फरवरी की रात दिल्ली से रवाना होकर 19 की सुबह श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। दोपहर में वे कार से सूरतगढ़ पहुंचेंगे। वहां वे स्वायल हेल्थ कार्ड की लांचिंग में भाग लेने के बाद रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
भाषणकी लाइव वेब कास्टिंग
राज्यसरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की लाइव वेब कास्टिंग करने का निर्णय लिया है। यानी लोग वेबसाइट पर भी प्रधानमंत्री को देख सुन सकेंगे। इस काम के लिए जयपुर से निक की टीम भी श्रीगंगानगर पहुंच रही है। जनसभा के बाद मोदी के भाषण को तत्काल मीडिया एजेंसियों पर जारी किया जा सके, इसके लिए सूरतगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में निक वहां बिजनेस सेंटर स्थापित करेगा।