- Hindi News
- सूरतगढ़: संभागीय आयुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
सूरतगढ़: संभागीय आयुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की 19 फरवरी को राजीवगांधी स्टेडियम में प्रस्तावित सभा के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार ने पीडब्ल्यूडी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। संभागीय अयुक्त ने पीएम के लिए बनाए जाने वाले मंच हेलीपेड के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके जैन अन्य अधिकारियों से चर्चा की। एडीएम एनडी मटई ने बताया कि संभागीय आयुक्त ने स्टेडियम में टैंट लोगों के बैठने की व्यवस्था पार्किंग के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। एसडीएम रामचंद्र पोटलिया नेशनल हाईवे के अधिकारी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर नगरपालिका के सफाई कर्मियों द्वारा स्टेडियम की सफाई की जा रही है, साथ ही जेसीबी की मदद से कचरा उठाने गड्ढों को समतल करने का कार्य किया जा रहा है। एडीएम ने बताया कि गुरुवार से मंच हेलीपेड के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। पीएम के आगमन को लेकर संभागीय आयुक्त सूरतगढ़ में कैंप किए हुए हैं।