वयोवृद्ध पेंशनर्स सम्मानित
वयोवृद्ध पेंशनर्स सम्मानित
रायसिंहनगर.राजस्थानपेंशनर्स समाज संगठन की मंगलवार को हुई बैठक में 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त पेंशनर्स का सम्मान किया गया। संगठन के अध्यक्ष हरिचंद खुराना ने बताया कि कानूगो के पद से सेवानिवृत्त 87 वर्षीय मंशासिंह प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त भगवानसिंह, अध्यापक राधेश्याम अरोड़ा ग्राम सचिव पद से सेवानिवृत्त एक पेंशनर्स का शाल ओढाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर भी बैठक मं चर्चा की गई।
शिक्षाराज्यमंत्री का पुतला जला जताया विरोध
सूरतगढ़. वाल्मीकिसमाज की महिला को अजमेर जिला प्रमुख नहीं बनाने के विरोध में वाल्मीकि सेना ने शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का बुधवार को विरोध स्वरूप पुतला जलाया। इससे पहले सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कल्याणा के नेतृत्व में सेना सदस्य वाल्मीकि चौक पर इकट्ठा हुए। यहां विरोध स्वरूप मंत्री देवनानी का पुतला जला विरोध जताया। कल्याणा ने बताया कि अजमेर में चार विधायकों की सहमति के बाद वाल्मीकि समाज की महिला को मंत्री जिला प्रमुख नहीं बनाया गया।