पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधि गांवों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं: विधायक

जनप्रतिनिधि गांवों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं: विधायक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़. ग्रामीणक्षेत्र से चुन कर आए जनप्रतिनिधि गांवों के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं, ताकि गांवों का शहरों की भांति विकास हो सके। यह बात विधायक राजेंद्र भादू ने बुधवार को पंचायत समिति सभा भवन में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कही। इस दौरान पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान बिरमादेवी ने कार्यभार ग्रहण किया। विधायक ने कहा कि इस बार पढ़े लिखे और युवा जनप्रतिनिधि चुन कर आए हैं।

ग्रामीणों को उनसे ईमानदारी भ्रष्टाचार से दूर रह कर कार्य करनेे की उम्मीद है। उन्होंने 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूरतगढ़ आगमन की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में उनकी सभा में पहुंचने का आह्वान किया।

पूर्व प्रधान सुभाष भूकर, उपप्रधान रामकुमार भांभू, नगरपालिका चेयरमैन काजल छाबड़ा, पूर्व उपप्रधान संताराम भांभू, जिला परिषद सदस्य कमला अठवाल, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण स्वामी सरपंच 13 एसडी ने भी विचार रखे। बीडीओ रोमा सहारण ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए ग्रामीण विकास में भागीदारी निभाने को कहा।