पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माकपा ने की घरेलू सिलेंडर के बढ़ाए दामों को वापस लेने की मांग

माकपा ने की घरेलू सिलेंडर के बढ़ाए दामों को वापस लेने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माकपानेबुधवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ाए गए 25 रुपए को वापिस लेने की मांग की है। माकपा सचिव लक्ष्मण शर्मा सीटू सचिव मदन ओझा ने ज्ञापन में लिखा है कि सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर दी जा रही 25 रुपए की सब्सिडी को वापस लेकर आम आदमी पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। जबकि विश्व बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में कमी आई है। इसके बावजूद सिलेंडर की कीमतें कम करने की बजाए कीमतों को बढ़ाया जा रहा है।