पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया की कमी बुड्ढाजोहड़ मामलों का जल्दी हल नहीं निकाला गया तो बिगड़ सकते हैं हालात

यूरिया की कमी बुड्ढाजोहड़ मामलों का जल्दी हल नहीं निकाला गया तो बिगड़ सकते हैं हालात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | श्रीगंगानगर/सूरतगढ़

आईजीएनपीके किसानों को पिछेती बुवाई रबी फसलें पकाने के लिए पानी नहीं मिला तो वर्ष 2004 का घड़साना जैसा आंदोलन इस बार फिर हो सकता है, जिससे पूरे संभाग की कानून-व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। इन चौंकाने वाले हालात की जानकारी बुधवार को सूरतगढ़ में संभाग के कलेक्टर्स-एसपी ने संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार को दी। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि कृषि विभाग किसानों को पानी की कमी के बारे में सही-सही जानकारी दें, साथ ही उन्हें कम पानी वाली फसल बोने को लेकर जागरूक किया जाए। नगरपालिका सभागार में संभाग स्तरीय बैठक में पहले चरण में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।

सूत्रों के अनुसार श्रीगंगानगर कलेक्टर और एसपी ने जिले की चार समस्याएं प्रमुखता से बैठक में उठाई। इनमें पहली समस्या आईजीएनपी वाले इलाके में पानी की कमी की थी। कलेक्टर आरएस जाखड़ एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि पानी नहीं मिलने पर श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना रावला के किसान प्रभावित होंगे, लेकिन आंदोलन हुआ तो कानून-व्यवस्था पूरे जिले की बिगड़ेगी। शेष| पेज 9

अधिकारियोंने कहा कि पौंग बांध में इस बार 25 फीसदी पानी होने के कारण आने वाले दो माह में पानी की जबरदस्त किल्लत रहेगी। कलेक्टर एसपी ने यूरिया की कमी बुढाजोहड़ गुरुद्वारा के ताजा प्रकरण को भी संवेदनशील बताते हुए कहा कि इन मामलों का निस्तारण नहीं हुआ तो हालात खराब हो सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि यूरिया के चार रैक चुके हैं। तीन रैक जल्दी आने वाले हैं। यूरिया की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए संभागीय आयुक्त ने सरकार के आला अधिकारियों से भी बात की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस बार होने वाले पंचायतीराज चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रमुख चुनौती होगी। संभागीय आयुक्त ने कहा कि बुढाजोहड़ मामला सिख समुदाय से जुड़ा होने के कारण पूरी सावधानी बरती जाए। दोनों पक्षों के लोगों के लगातार संपर्क में रहा जाए। हनुमानगढ़ का मीरा कॉलेज, बीकानेर में मूंगफली खरीद चूरू में यूरिया खाद की कमी प्रमुख मुद्दे रहे। बैठक में कार्यवाहक आईजी संतोष चालक सहित चारों जिलों के कलेक्टर्स-एसपी शामिल थे।