पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कें टूटी हैं, आप अधिकारी कर क्या रहे हैं संभागीय आयुक्त

सड़कें टूटी हैं, आप अधिकारी कर क्या रहे हैं- संभागीय आयुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीयआयुक्त सुबीर कुमार जिले की बदहाल सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी हाईवे अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने सवाल किया कि जिलेभर की प्रमुख सड़कें टूटी हैं, आप अधिकारी कर क्या रहे हैं। उन्होंने जिलेभर की बदहाल सड़कों का तत्काल सर्वे शुरू करके एस्टीमेट बनाने को कहा। यह एस्टीमेट राज्य सरकार को भेजकर सड़कों के लिए बजट मांगा जाएगा।

बुधवार को सूरतगढ़ में संभाग स्तरीय बैठक के दूसरे चरण में उन्होंने जिलों के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। बेहतर काम करने पर उन्होंने मेडिकल विभाग की सराहना भी की।

सूत्रों के अनुसार बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने बदहाल सड़कों नेशनल हाईवे की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने बताया कि सूरतगढ़-नेशनल हाईवे पर हाल ही में री-कारपेट पर दस करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। बावजूद इसके सड़क उखड़ गई है। पुल आधे से ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं। संभागीय आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। कलेक्टर ने समेजाकोठी से रायसिंहनगर, सूरतगढ़ से अनूपगढ़ तथा जिले की अन्य खराब सड़कों के बारे में संभागीय आयुक्त को बताया तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे अधिकारियों को डांट लगाई। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि सड़कों पुलों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट तैयार करवाकर सरकार को भेजें। नगरपालिकाओं नगरपरिषद को साथ लेकर शहरों के अंदर की सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाए। बैठक में कलेक्टर आरएस जाखड़, एसपी हरिप्रसाद शर्मा सहित संभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

अंडरब्रिजके नीचे पानी निकालने के लिए पंपसेट

संभागीयआयुक्त ने कहा कि संभागभर में अंडरब्रिज बन गए, लेकिन बारिश के दौरान वहां पानी भर जाता है। इससे लोगों की आवाजाही बंद हो जाती है। इसके लिए प्रमुख आरयूबी पर पंपसेट लगाए जा सकते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने रेलवे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।

येहुए प्रमुख निर्णय

>मानकसर इंदिरा सर्किल चौराहे का सौंदर्यीकरण

> सूरतगढ़ में ट्रीटमेंट प्लांट

> पानी चोरी के लिए एसएचओ एसडीएम संयुक्त रूप से गश्त करेंगे

> बिजली के ढीले तार ठीक करने के साथ 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाएं।

> क्लोरीनेशन के बाद ही पेयजल सप्लाई किया जाए