पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 टोल बूथों को एक साल भी नहीं, फिर भी 10% टोल बढ़ेगा

24 टोल बूथों को एक साल भी नहीं, फिर भी 10% टोल बढ़ेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर्ष खटाना | जयपुर. आरएसआरडीसीकी ओर से संचालित 52 टोल बूथों की दरों में 1 अप्रेल 2015 से 10 प्रतिशत की वृद्धि लागू होगी। इनमें 24 टोल बूथ ऐसे हैं जिन्हें शुरू हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ लेकिन जनता पर 10 प्रतिशत वृद्धि का भार डाला जाएगा। इनमें छह टोल ऐसे हैं, जो इसी माह शुरु हुए हैं आठ टोल ऐसे हैं जो अभी शुरु होने हैं। आरएसआरडीसी के नियम अनुसार दो साल में 10 प्रतिशत वृद्धि लागू करने का नियम है। अगर दो साल के नियम की मानें तो टोल की संख्या 24 से अधिक रहेगी।

अधिकारियोंकी ये सफाई : इसमामले में आरएसआरडीसी के अधिकारियों का कहना है कि टोल दर वृद्धि में दो साल के नियम का प्रावधान है लेकिन टोल संबंधित एग्रीमेंट्स में 1 अप्रेल 2015 से 10 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित की गई थी। ये टोल वृद्धि सभी टोलों पर लागू होगी। टोल शुरु करने से पहले आरएसआरडीसी टोल शुरु से लेकर समाप्ति तक की तिथि घोषित करता है। ऐसे में टोल पर दरों की वृद्धि , ब्याज दर, निवेशकर्ता का मुनाफा सहित सभी बिंदुओं पर आंकलन करके टोल की समय सीमा तय होती है। इसी कड़ी में जिन-जिन टोल को एक वर्ष पूरा नहीं हुआ। उन सहित सब पर 10 प्रतिशत की वृद्धि लागू की गई है।

श्रीगंगानगर मेंे चार, सूरतगढ़-हनुमानगढ़ के दो टोल पर भी 10 प्रतिशत वृद्धि

चित्तौडगढ-डबोकमावली-कपासन में दो टोल प्लाजा, पाली नाडोल गोमती चौराहा में दो टोल, हनुमानगढ़-सूरतगढ़ में दो, उदयपुर के फतेहनगर दरीबा माइंस में दो टोल, मंगलवाड़ -निम्बाहेड़ा, महुआ हिण्डौन करौली दो टोल, जहाजपुर मांडलगढ़ दो टोल, गोटन पुन्डलू सोजत सड़क चार टोल, मेड़ता-रास दो टोल, अलवर बहरोड नारनौल दो टोल, चौमूं-अजीतगढ़-शाहपुरा दो टोल, बीकानेर जैसलमेर एनएच, बीकानेर श्रीगंगानगर चार टोल पर 10 प्रतिशत वृद्धि एक अप्रेल 2015 से लागू रहेगी।

परिवहन विभाग की ओर से रोड टैक्स, ग्रीन टैक्स आदि जैसे कई टैक्स चुकाकर जब कोई व्यक्ति किसी टोल से गुजरता है तो उसे टोल चुकाने में अखरता है। ऐसे में टोल को छह-सात महीने ही पूरे हो और टोल से गुजरने वाले व्यक्ति पर 10 प्रतिशत टोल वृद्धि की फीस लागू की जाती है तो वो सरकार को कोसता है। उसका दर्द ये रहता है कि एक तो अच्छी सड़क मुहैया कराने में देरी और दर वृद्धि कराने में जल्दी क्यों?

अच्छी सड़क मुहैया कराने में देरी पर टोल वृद्धि में जल्दी क्यों ?

यू समझें टोल वृद्धि