- Hindi News
- विधायक ने संभागीय आयुक्त को बताईं इलाके की समस्याएं
विधायक ने संभागीय आयुक्त को बताईं इलाके की समस्याएं
विधायकराजेंद्र भादू ने बुधवार को संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार के बुधवार को सूरतगढ़ आगमन पर उनको इलाके की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने आयुक्त को लिखित में दी समस्याओं में थर्मल के आस-पास के ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर ट्यूबवेल कनेक्शन देने, घग्घर फ्लड का पानी सिंचाई के लिए किसानों को उपलब्ध करवाने, सूरतगढ़-अनूपगढ़ सड़क पांच की पुली से डाबला तक सड़क का निर्माण करवाने, आबादी क्षेत्र में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन के तार हटवाने, किसानों को खातेदारी अधिकार दिलवाने, आयूबी की वित्तीय स्वीकृति दिलवाकर निर्माण शुरू करवाने, पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने, एनएच 62 से मोकलसर तक बनने वाली सड़क का निर्माण शुरू करवाने, सेम समस्या का निदान करवाने कृषि एवं ढाणियों में बिजली कनेक्शन जल्द दिलवाने की मांग की। आयुक्त ने विधायक से कहा कि वे समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। नगरपालिका चेयरमैन काजल छाबड़ा ने आयुक्त से कस्बे में गंदे पानी की निकासी के लिए बजट उपलब्ध करवाने बेसहारा पशुओं के लिए सुचारू व्यस्था करवाने की मांग की। कलेक्टर आरएस जाखड़ एसपी हरीप्रसाद शर्मा भी मौजूद थे।
सूरतगढ़- संभागीय आयुक्त से समस्याओं को लेकर चर्चा करते विधायक भादू पालिका चेयरमैन छाबड़ा