पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅक्टरों की कमी है, ट्रोमा सेंटर के लिए करना होगा इंतजार

डाॅक्टरों की कमी है, ट्रोमा सेंटर के लिए करना होगा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी खाद की व्यवस्था में सुधार करें : संभागीय आयुक्त

संभागीयआयुक्त सुबीर कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वे सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत आए प्रकरणों का निपटारा जल्द करें। यही नहीं बिजली, पानी, चिकित्सा संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रह कर जनता को फायदा पहुंचाएं। वे बुधवार को नगरपालिका सभागार में संभाग स्तर के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

उन्होंने बैठक के शुरू में विभागवार पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा की और निस्तारण नहीं होने के कारणों के बारे में जानकारी ली। बैठक के बाद संभागीय आयुक्त ने पत्रकारों से बातचीत में सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर के बारे में कहा कि राजस्थान में डॉक्टरों की कमी चल रही है। इसलिए थोड़ा इंतजार कर पड़ सकता है। सीएम ने सरकारी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दो माह में ट्रोमा सेंटर शुरू करने की घोषणा की थी, इसके बारे में आयुक्त ने कहा कि यह सही है पर डॉक्टर नहीं हैं। सरकार को इस संबंध में लिखा जाएगा।

जनसुनवाईप्रकरण निपटाने में श्रीगंगानगर अव्वल

सुबीरकुमार ने बताया कि सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में जनसुनवाई के दौरान आए प्रकरणों को निपटाने में बीकानेर जिला कमजोर रहा है। जबकि श्रीगंगानगर जिला 79 प्रतिशत समस्याओं का निस्तारण कर अव्वल रहा है। संभाग स्तर पर 60 से 65 प्रतिशत प्रकरणों का निस्तारण हो पाया है। बीकानेर जिले में प्राप्त प्रकरणों में 55 प्रतिशत प्रकरणों का ही निपटारा हो पाया है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि सूरतगढ़ में संभाग स्तर की बैठक रखने का उद्देश्य जिले की ज्वलंत समस्याओं सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सीएम के रात्रि विश्राम के दौरान उनके समक्ष आई समस्याओं की जानकारी लेना उनका निपटारा करवाना है।

मानकसरइंदिरा सर्कल चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण

संभागीयआयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मानकसर इंदिरा सर्कल चौराहे का सौंदर्यीकरण करवाने का प्रकरण मिला था। इसमें मानकसर चौराहे को थर्मल प्रशासन इंदिरा सर्कल चौराहे को श्री सीमेंट प्रशासन को गोद दिया गया है। आने वाले समय में दोनों चौराहों का सौंदर्यीकरण हो सकेगा। नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्टेडियम में लगाई हाई मास्ट लाइटों को हटाया जाएगा।

नेशनलहाईवे की जांच कर रिपोर्ट सरकार को भिजवाएं

सूरतगढ़-श्रीगंगानगरनेशनल हाईवे के री-कारपेट पर हाल में दस करोड़ रुपए खर्च होने के बाद सड़क