- Hindi News
- वर्ष 2004 2014 की समस्याएं समान, इसलिए आंदोलन की आशंका ज्यादा
वर्ष 2004 2014 की समस्याएं समान, इसलिए आंदोलन की आशंका ज्यादा
सूरतगढ़| वर्ष2004 2014 की समस्याएं एक समान हैं, इसलिए क्षेत्र में आंदोलन की आशंका ज्यादा है। यह कहना है बीकानेर के एसपी कार्यवाहक आईजी संतोष चालके का। चालके ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वर्ष 2004 में पानी की कमी थी और साथ ही पंचायतीराज चुनाव थे, जिस वजह से श्रीगंगानगर जिले में आंदोलन भड़का था। वर्ष 2014 में भी पानी की कमी है और पंचायतीराज के चुनाव भी हैं। ऐसे में पानी की कमी पंचायतीराज चुनाव में मुद्दा बन सकता है, जिससे आंदोलन की आशंका बनी हुई है। ऐसे में संभागीय स्तर पर हुई बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों से फीडबैक लेकर इससे निपटने के लिए चर्चा की गई है। चालके ने बताया कि अधिकारियों से गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ प्रकरण, डेरा प्रेमी, संगरिया के मीरा कॉलेज का सरकारीकरण आंदोलन, बीकानेर में मूंगफली के भावों चूरू क्षेत्र में यूरिया की कमी को लेकर हो रहे आंदोलन आदि पर गंभीरता से विचार किया गया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में कहा कि गवाहों जांच में समय अधिक लगने के कारण गिरफ्तारी में देरी हो जाती है।