- Hindi News
- सूरतगढ़ के चार वार्डों के लिए अलग से बनेगा वाटर वर्क्स
सूरतगढ़ के चार वार्डों के लिए अलग से बनेगा वाटर वर्क्स
जलदायविभाग के अधिकारियों के मुताबिक जलसंग्रह के लिए उच्च जलाशय का निर्माण, गांव वार्डों में नई पाइप लाइन डालने, सीडब्ल्यूआर, रेपिड ग्रेवल फिल्टर लगाने उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का कार्य होगा।
मार्चमें पूरा होगा काम
^कस्बेके समीप बसे गांव किशनपुरा आबादी के लिए मंजूर पेयजल योजना को दो दिन पूर्व तकनीकी स्वीकृति मिली है। योजना का काम मार्च में पूरा होने पर गांव की आबादी के साथ लाइनपार के कुछ वार्डों को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा। दलीपगौड़, एक्सईएनपीएचईडी सूरतगढ़
भास्कर न्यूज|सूरतगढ़
पेयजलसमस्यासे प्रभावित गांव किशनपुरा रेलवे लाइनपार रहने वाले उपभोक्ताओं को अब पीने का शुद्ध एवं पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इसके लिए सरकार ने तीन करोड़ 96 लाख रुपए की राशि मंजूर कर दी है। यही नहीं योजना के लिए तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी है।
जलदाय विभाग के अधिकारियों की माने तो मार्च 2015 में पेयजल योजना का निर्माण पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं के लिए पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित गांव किशनपुरा के ग्रामीणों वार्डवासियों ने विधायक राजेंद्र भादू को पेयजल की समस्या से अवगत करवाया था। विधायक ने जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों को गांव किशनपुरा के लिए नई योजना का एस्टीमेट बना कर देने के निर्देश दिए।
एस्टीमेट मिलने के बाद विभागीय मंत्री से मिल कर योजना के लिए राशि मंजूर करवाई, वहीं दो दिन पूर्व योजना के लिए तकनीकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। यह योजना बीकानेर रोड पर आकाशवाणी ट्रांसमीटर के आसपास बननी प्रस्तावित है।
सात हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
योजनापूरी होने के बाद सात हजार उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसमें गांव किशनपुरा आबादी के लोगों के अलावा कस्बे के लाइनपार के पेयजल से प्रभावित वार्ड नंबर आठ, 25, 26, 27 नंबर वार्ड के उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। ये वार्ड किशनपुरा आबादी के समीप बसे होने के कारण योजना से फायदा मिल सकेगा।