बिश्नोई बने राजस्व बार संघ के अध्यक्ष
सूरतगढ़| बारसंघ राजस्व की बुधवार को अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई की अध्यक्षता में बार कक्ष में बैठक हुई। इसमें वर्ष 2015 के अध्यक्ष पद के लिए चर्चा की गई। सचिव लेखराज देरासरी ने बताया कि चर्चा के बाद एडवोकेट भागीरथ बिश्नोई को सर्व सम्मति से वर्ष 2015 के लिए राजस्व बार संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।