पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार संस्थानों पर 2.80 करोड़ अघोषित आय का खुलासा

चार संस्थानों पर 2.80 करोड़ अघोषित आय का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़| मंगलवारसे शुरू हुए आयकर सर्वे में चार संस्थानों की जांच बुधवार को पूरी हो गई। चारों संस्थानों पर 2.80 करोड़ रुपए की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। एक संस्थान की जांच बुधवार रात तक जारी थी। संयुक्त आयुक्त एनआर कपूर ने बताया कि सूरतगढ़ के शिवम ज्वैलर्स ने 70 लाख, डायमंड ज्वैलर्स ने 90 लाख, दुर्गा जनरल स्टोर ने 75 लाख और बालाजी ज्वैलर्स ने 45 लाख रुपए सरेंडर किए हैं। एक प्राइवेट अस्पताल की जांच अभी चल रही है। चारों जगह जांच में सामने आया कि कारोबारियों की आय ज्यादा थी, जबकि विभाग को टैक्स उन्होंने कम दे रखा था।