पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंप की समस्याओं के समाधान की मांग

संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंप की समस्याओं के समाधान की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकीविभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को संभागीय आयुक्त सुबीरकुमार को ज्ञापन सौंप जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्रकुमार राठी ने सूरतगढ़ में नरमा की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। अध्यक्ष ने लिखा है कि नरमा का सरकारी भाव 3950 रुपए है जबकि मंडी में यह 3800 से 3850 रुपए तक बिक रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अलग से ज्ञापन सौंप किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। भाजपा देहात मंडल ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भागीरथ स्वामी ने राजियासर स्टेशन पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति करने, पार्षद सुनीता टंडन ने नए बस स्टैंड में हो रहे टॉवर निर्माण का कार्य रुकवाने, शिवसेना ने सरकारी अस्पताल में बने ट्रोमा सेंटर को चालू करवाने, हाइवे पर बने जर्जर पुलों की मरम्मत करवाने, पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने आवासीय क्षेत्र से गुजर रही हाइटेंशन तारों को हटवाने की मांग की।

वार्ड 29 की पार्षद अल्का वर्मा ने सार्वजनिक पार्कों से अतिक्रमण हटवाने, सूर्यनगरी क्षेत्र में पीपल चौक के निकट पुलिस चौकी सरकारी अस्पताल खुलवाने की मांग की। नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंप गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था बेसहारा गोवंश पशुओं की सार संभाल के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है।