नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
मंगलवारसे बल्लू राम गोदारा कॉलेज में शुरू हुई महिला क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के दिन हनुमानगढ़ की महिला टीम के पास क्रिकेट किट ही नहीं थी। इससे विरोधी टीम सूरतगढ़ के खिलाड़ियों को काफी दिक्कत हुई। पहले जब बल्लेबाजी करने उतरी हनुमानगढ़ की टीम की एक खिलाड़ी रंगबिरंगी किट में बल्लेबाजी करने आई तो सूरतगढ़ के खिलाड़ी देख कर दंग रह गए, लेकिन अंपायर ने इसकी इजाजत दे दी। बाद में जब गेंदबाजी करने मैदान में उतरी तो पूरी टीम रंगबिरंगी किट में दिखी। इससे सूरतगढ़ के बल्लेबाज कई बार कन्फ्यूज हो गए कि यह खिलाड़ी नहीं बाहरी खिलाड़ी हैं। इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए जो खिलाड़ी रंगबिरंगी किट में थे उन्हें आगे ही फिल्डिंग के लिए लगाया गया था। इससे काफी हद तक सूरतगढ़ के खिलाड़ियों को राहत मिली।
राधाकृष्णनकॉलेज की टीम 10 रनों से जीती
श्रीगंगानगर.बल्लूराम गोदारा कॉलेज में मंगलवार से शुरू हुई 11वीं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन डाॅ. राधाकृष्णन कन्या महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बल्लूराम गोदारा कॉलेज की टीम को 10 रनों से हरा दिया। वहीं इससे पहला मैच सूरतगढ़ हनुमानगढ़ की टीम से खेला गया। इस रोमांचक मैच में सूरतगढ़ की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की।
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रंगबिरंगी किट में दिखे खिलाड़ी