पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ने की पिराई शुरू करने के लिए पूजन आज

गन्ने की पिराई शुरू करने के लिए पूजन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| शुगरमिल में गन्ने की पिराई सोमवार से शुरू होगी। सुबह पिराई सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी मुख्य अतिथि होंगे। सुबह 11 बजे विधिवत पूजा-अर्चना होगी। इस बीच शनिवार रात से मिल में गन्ने की आवक शुरू हो गई है। मिल अधिकारियों के अनुसार शुरू में गन्ने की कम मात्रा में पिराई शुरू की जाएगी। गन्ने की आवक रविवार रात से शुरू हो गई। उसके बाद प्रतिदिन औसत 9 से 10 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई होगी। इसके लिए गन्ना उत्पादक किसानों को फिलहाल 21 दिसंबर तक के लिए पर्चियों का वितरण कर दिया है।

गन्ना लाने के लिए रूट तय किए

गन्नाअधिकारी विपिन तिन्ना ने बताया कि गेट क्षेत्र (शुगर मिल से 32 किमी तक दूरी) और आउट क्षेत्र (शुगर मिल से 32 किमी से अधिक दूरी) से गन्ना लाने वाले किसानों के लिए अलग-अलग रूट तय किए हैं।

गेटक्षेत्र :श्रीकरणपुर से आने वाले वाहन श्रीकरणपुर मार्ग से आकर पदमपुर बाइपास की ओर से होते हुए (यहां पदमपुर रोड से आने वाले वाहन भी शामिल हो जाएंगे) सूरतगढ़ बाइपास तक आएंगे। वहां से जिला अस्पताल के सामने से, शिव चौक, बीरबल चौक, गणेश टॉकिज के सामने से होते हुए मिल परिसर में आएंगे।

आउटक्षेत्र: श्रीकरणपुररोड पदमपुर रोड से आने वाले वाहनों का रूट पदमपुर बाइपास से शिव चौक तक गेट क्षेत्र से आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों के अनुसार ही रहेगा। शिव चौक से मीरा चौक होते हुए आरओबी तक तथा वहां से मुड़कर शुगर मिल कॉलोनी में होते हुए आउट सेंटर यार्ड में आएंगे। मिल गन्ना अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था आरओबी निर्माणाधीन होने से रेलवे फाटक बंद होने के कारण की गई है।