पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं संगठन की रीति नीति

श्रमिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं संगठन की रीति-नीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़थर्मल की आवासीय कॉलोनी में रविवार को राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) का चौथा अधिवेशन आयोजित हुआ। तीन सत्रों में चले अधिवेशन का शुभारंभ पंचायत समिति के पूर्व डायरेक्टर मोहन दास, जिलामंत्री श्रवणसिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद जोशी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जिला कार्यवाहक जसवीरसिंह निज्जर सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि स्वामी ने संघ की श्रमिकों के प्रति समर्पण एवं हितों के लिए संघर्ष की सराहना की। संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद जोशी ने आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे देने एवं पदोन्नति हेतु तकनीकी उच्च पद सृजित करने तीन पदोन्नतियां देने, उत्पादन निगम के तकनीकी कर्मचारियों की वरीयता सूची निगम सत्र पर बनाने थर्मल उपलब्ध चिकित्सा सुविधा का विस्तार कर विशेषज्ञ चिकित्सकों को लगाने की मांग की। प्रदेश महामंत्री चमोला ने महिला कर्मियों के लिए अलग से शौचालय, सुरक्षित वातावरण तकनीकी कर्मचारियों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। महामंत्री सुखदेव राज ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्रीरामेंद्र शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।