- Hindi News
- हर्ष कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
हर्ष कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
हर्षकान्वेंटस्कूल के बच्चों का दल शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए पंजाब के कपूरथला गया। दल को निदेशक राकेश धानुका, अनिल धानुका, प्राचार्य जेपी सिंह ने रवाना किया। दल ने पंजाब में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, रेल कोच फैक्ट्री रंगला पंजाब हवेली का शैक्षिक भ्रमण किया। वहीं जालंधर स्थित रंगला पंजाब हवेली में बच्चों ने पंजाब की कला संस्कृति का अवलोकन किया। दल में कक्षा 11वीं 12वीं के छात्र छात्राएं शामिल थे। विद्यार्थियों ने साइंस सिटी के स्पेस थियेटर, डिजिटल प्लेनेटेरियम, लेजर थियेटर, थ्री डी थियेटर, डायनासोर पार्क और स्पेस एवियेशन आदि तथा रेलवे कोच फैक्ट्री में विद्यार्थियों ने रेलवे कोच तैयार किए जाने की तकनीक के बारे में जानकारी ली। दल के साथ उप प्राचार्य गौरव बंसल, अमित मोंगा, पूनम पीपल कल्पना गौड़ शामिल थे।
कोच फैक्ट्री में रेलवे कोच तैयार किए जाने की तकनीक जानते विद्यार्थी।