सोसायटी का लोहड़ी पर्व 11 जनवरी को
सूरतगढ़. पंजाबीवेलफेयर सोसायटी की रविवार को पिताबंरदत्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोहड़ी पर्व मनाने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि लोहड़ी पर्व 11 जनवरी को राष्ट्रीय उत्थान रामलीला क्लब के मंच पर मनाया जाएगा। इस दौरान पंजाबी सभ्याचारक डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।