- Hindi News
- 20 होटलों रिसोर्ट में रुकेंगे सीएम और मंत्री, गाड़ियां दिल्ली से मंगाई
20 होटलों रिसोर्ट में रुकेंगे सीएम और मंत्री, गाड़ियां दिल्ली से मंगाई
सिटीरिपोर्टर|श्रीगंगानगर
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी की 19 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा में नौ मुख्यमंत्रियों 13 राज्यों के कृषि मंत्रियों के लिए प्रशासन ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के 20 होटलों रिसोर्ट बुक किए हैं। सरकारी विभागों के आधा दर्जन से ज्यादा रेस्ट हाउस भी अधिगृहित कर लिए हैं। ये सभी 18-19 फरवरी को प्रशासन के पास रहेंगे। वहीं, प्रशासन को पीएम के साथ आने वाले 9 सीएम की सूची भी मिल गई हैं।
सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु , छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, असम मेघालय के मुख्यमंत्री आएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से स्वायल हेल्थ कार्ड की लाॅन्चिंग का न्यौता इन्हीं नौ मुख्यमंत्रियों को भेजा गया है। केंद्र से यह सूची आने के बाद प्रशासन ने सभी को रुकवाने की व्यवस्थाएं तेज कर दी। दो मुख्यमंत्रियों के लिए साधुवाली में सेना का रेस्ट हाउस बुक किया गया है, जबकि एक-दो मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ में रहेंगे। बाकी मुख्यमंत्री श्रीगंगानगर शहर के होटलों में रहेंगे। प्रशासन ने तय किया है कि मुख्यमंत्री होटलों के सुइट में रहेंगे, जबकि डीलक्स कमरों में मंत्री आला अधिकारी रह सकेंगे। साधारण कमरों में उन सभी का स्टाफ रहेगा। प्रशासन ने शहर के 15 होटलों को 18-19 फरवरी को खाली रखने का आदेश दिया है। कलेक्टर आरएस जाखड़, एसपी हरिप्रसाद शर्मा विधायक राजेंद्र भादू ने सूरतगढ़ जाकर तैयारियाें का जायजा लिया।
हर सीएम को कंप्यूटर इंटरनेट की सुविधा
श्रीगंगानगरआने वाली मुख्यमंत्री यहां पहुंचने के बाद भी अपने अधिकारियों के संपर्क में रह सकें, इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है। हर मुख्यमंत्री को कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, फैक्स इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। सभी को एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर एक-एक सूचना सहायक की टीम दी जाएगी। प्रशासन ने सभी विभागों से कंप्यूटर भी मंगा लिए हैं।
आमजनके लिए चार गेट अस्थायी अस्पताल भी
सभास्थलपर आमजन के लिए तीन से चार गेट बनाए जाएंगे। सभास्थल के आसपास क्षतिग्रस्त बिजली पोल हटाए जाएंगे। खराब वाहनों को हटाने के लिए दो रिकवरी वाहन वहां रहेंगे। वहां अस्थायी अस्पताल भी खोला जाएगा, जहां डाॅक्टर्स, नर्स दवाओं के साथ मौजूद रहेंगे। सभास्थल के पास दो हैलीपेड भी बनाए जा रहे हैं।
दिल्ली-जयपुर से आएगा लग्जरी गाड़ियों का काफिला
प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्रियों मंत्रियों तथा आला अफसरों के लिए प्रशासन को 100 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां चाहिए। प्रशासन ने यह गाड़ियां जयपुर दिल्ली से मंगाने का निर्णय लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के कारकेड में शामिल होने वाली गाड़ियां दिल्ली से आएंगी। बाकी स्थानीय स्तर पर भी तमाम विभागों से गाड़ियां मंगा ली गई हैं।
पीएम के साथ आएंगे राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, असम मेघालय के मुख्यमंत्री