- Hindi News
- स्वच्छता अिभयान में रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे स्टील के कचरा पात्र
स्वच्छता अिभयान में रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे स्टील के कचरा पात्र
श्रीगंगानगर| स्वच्छभारत अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई रखने के उद्देश्य से स्टील के कचरा पात्र लगाये जाएंगे। जेडआयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि बीकानेर रेल मंडल के पीलीबंगा, मंडी डबवाली, हनुमानगढ़ जंक्शन, सूरतगढ़ जंक्शन संगरिया स्टेशन पर स्टील के कचरा पात्र यात्रियों की सुविधाओं के लिए बैंच विशेष योग्य जनों के लिये व्हीलचेयर आदि के लिये सहयोग करने वाली संस्थाएं, क्लब या अन्य भामाशाह अपना सहयोग कर सकते हैं। भीम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में दानदाता संबंधित रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टर से संपर्क कर सकते हैं।