श्रीगंगानगर। जिला प्रमुख पद की टिकट के लिए अंतिम समय प्रियंका श्योराण ने बाजी मार ली। शनिवार सुबह पर्चा दाखिल करने से कुछ ही घंटे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रियंका के नाम पर मोहर लगाई। इससे पहले कुछ जाट भाजपा नेताओं ने भी इसके लिए प्रदेश समिति पर दबाव बनाया।
राज्यमंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी श्रीकरणपुर क्षेत्र और निहालचंद रायसिंहनगर क्षेत्र से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को जिला प्रमुख का प्रत्याशी बनाना चाहते थे। शुक्रवार रात पार्टी की विक्रमादित्य होटल में हुई कई दौर की बैठक में एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई।
रायसिंहनगर क्षेत्र में जिला परिषद के जोन 4 से सदस्य बनी अमरपाल कौर के नाम पर राज्यमंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी सहमत नहीं थे। टीटी श्रीकरणपुर क्षेत्र की रमनदीप कौर या कुलदीप कौर में से किसी एक को प्रत्याशी बनाना चाहते थे। अनूपगढ़, सूरतगढ़ क्षेत्र के विधायक और चुनाव संचालन समिति के कुछ सदस्य भी इन तीनों नामों से सहमत नहीं थे।
सूत्रों के अनुसार सूरतगढ़ विधायक राजेंद्र भादू पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाने के लिए दबाव बनाया। बीच का रास्ता निकलने से केंद्रीय राज्य मंत्री निहालचंद राज्यमंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी सहित चुनाव संचालन समिति के अन्य पदाधिकारी सदस्य भी सहमत थे। शनिवार सुबह भाजपा प्रदेश समिति ने मामले पर गहनता से मंथन किया सीएम ने भितरघात रोकने के लिए प्रियंका को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
जिलाध्यक्ष मंत्री लेकर आए सदस्यों को
जिलापरिषद सदस्यों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री निहालचंद, प्रभारी मंत्री अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढ़ी, डॉ. ओपी महेंद्रा सहित अन्य नेता भी साथ आए। हालांकि रोड पर लगे बेरिकेड्स तक डॉ.ओपी महेंद्रा सादुलशहर विधायक गुरजंट सिंह ही आए। मतदान के दौरान कई बार भाजपा जिंदाबाद के नारे गूंजे।
नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण 5 एएस मोटासर तहसील श्रीविजयनगर की निवासी हैं। जिला परिषद जोन नंबर 16 से सदस्य बनीं 22 वर्षीय प्रियंका श्योराण जिले की सबसे कम उम्र की प्रमुख हैं। हनुमानगढ़ स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय की छात्रा रहीं बीएससी (नॉन मेडिकल) तक शिक्षित हैं। प्रियंका की शादी 11 माह पहले ही हुई थी। ससुर राजेंद्र श्योराण कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य हैं। सास सरला श्योराण सरपंच रह चुकी हैं।
ये हैं हमारे नए पंचायत समिति प्रधान
5 पंचायत समितियों में भाजपा 3 में कांग्रेस, 1 में माकपा का प्रधान
किस को हराया
सुभाषसुथार, कांग्रेस
श्रीगंगानगर
पुरुषोत्तम बराड़, भाजपा, किसको हराया, सुमित्रा,निर्दलीय
सूरतगढ़, बिरमादेवी भाजपा, किसको हराया रितुरानी, निर्दलीय
घड़साना रानी दुग्गल, माकपा किसको हराया, अमृतपालकौर, भाजपा
श्रीकरणपुर अमृतपाल कौर, कांग्रेस, किसको हराया, राजेंद्रमंडा, भाजपा
पदमपुर शिंगारासिंह कांग्रेस, किसको हराया कुंभाराम,भाजपा
सादुलशहर परमेश्वरी देवी कांग्रेस, किसको हराया कमलेश,माकपा
अनूपगढ़ पुलकित बलाना भाजपा, निर्विरोध निर्वाचित
श्रीविजयनगर शबनम कौर भाजपा, किसको हराया मनजीतकौर,कांग्रेस
रायसिंहनगर 22 वोट थे भाजपा के, पर 24 मिले
नई जिला प्रमुख का एजेंडा
जिला प्रमुख के लिए मतदान के तत्काल बाद जिला परिषद के कई भाजपा सदस्यों को वापिस बस में बैठाया गया, जबकि कई अन्य महिला सदस्य चुनाव परिणाम घोषणा के बाद जिलापरिषद सभागार से बाहर आईं। सभी सदस्यों को उपप्रमुख चुनाव के मद्देनजर फिर से होटल में ले जाया गया।
इस बीच पूर्व विधायक डॉ. ओपी महेंद्रा ने कहा कि यह बाड़ेबंदी नहीं नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रशिक्षण के लिए की गई व्यवस्था है। उपप्रमुख पद के लिए रविवार को मतदान होना है। इसके लिए सुबह 10 से 11 बजे तक फार्म भरे जाएंगे। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार मेरी प्राथमिकता
विकास के लिए जिले में शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। यह कहना है नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण का। निर्वाचन के बाद भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों में विषय बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही शिक्षकों की कमी पूरी की जानी चाहिए। श्योराण ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ सड़कों नालियों के निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। सफाई, स्वच्छ पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य सुधार के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे।
जिलाप्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को जिला परिषद में पूरी हुई। इसमें जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की प्रियंका श्योराण ने कांग्रेस की प्रदीप कौर को एकतरफा मुकाबले में 19 मतों से हराया। भाजपा को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 5 वोट ही मिले। दो वोट माकपा की संतोष नोखवाल को मिले। माकपा में भितरघात हुआ।
चर्चा है कि भाजपा को बसपा माकपा ने एक-एक वोट दिया। सुबह पूर्व संसदीय सचिव डॉ.ओपी महेंद्रा पार्टी सिंबल लेकर प्रियंका श्योराण के साथ जिला परिषद के सभागार में पहुंचे और फार्म भरा। इसी बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा प्रदीप कौर के साथ फार्म भरवाने आए। तीसरा फार्म माकपा की संतोष नोखवाल ने भरा। किसी भी सदस्य ने नाम वापिस नहीं लिया। भाजपा के जिला परिषद के 22 पंचायत समिति श्रीगंगानगर के चार सदस्य एक साथ मतदान करने आए।