घर में घुस मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
घर में घुस मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
सूरतगढ़. कमरेमें घुस कर मारपीट के आरोप में सदर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव पांच एसडी निवासी मिकलसिंह ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि शुक्रवार शाम खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, कि रास्ते में मनीष दो अन्य युवको ने पीछा कर पकडऩे का प्रयास किया। इस पर वह जयंचद के कमरे में घुस गया।