- Hindi News
- पीने का पूरा पानी मिले मेरी पहली प्राथमिकता होगी
पीने का पूरा पानी मिले मेरी पहली प्राथमिकता होगी
गांव की सरकार की मुखिया बनी बिरमादेवी को विश्वास नहीं हो रहा था कि वह कभी चुनाव लड़ेगी और प्रधान की कुर्सी पर आसीन होगी। यह बात नवनिर्वाचित प्रधान बिरमादेवी ने शनिवार को प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद भास्कर से संक्षिप्त बात करते हुए कही। टिब्बा क्षेत्र के गांव बछरारा की निवासी बिरमादेवी नायक ने भाजपा की टिकट पर जोन नबंर 12 से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीता था। दसवीं तक पढ़ी बिरमा देवी ने बताया कि गांवों का विकास ग्रामीणों को पीने का पूरा पानी मिले मेरी पहली प्राथमिकता होगी। भाजपा की केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं का गरीबोंं को बिना भेद-भाव के लाभ दिलवाने का प्रयास करूंगी। वे कहती हैं कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो विधायक राजेंद्र भादू से सहयोग लेकर कार्य करवाने का प्रयास करूंगी। राजनीति में पहली बार आई अनुसूचित जाति की महिला को प्रधान बनने पर खुशी है, वे प्रधान बनाने का श्रेय विधायक को देते हुए कहती है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है।