पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति के उपप्रधान पद का चुनाव आज

पंचायत समिति के उपप्रधान पद का चुनाव आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति के उप प्रधान का चुनाव रविवार को पंचायत समिति में होगा। इसके लिए प्रशासन पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। रिर्टर्निंग अधिकारी रामचंद्र पोटलिया ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए सुबह दस से 11 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। साढ़े 11 बजे नामांकनपत्रों की जांच दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अपराह्न तीन से पांच बजे तक मतदान होगा।

वहीं दूसरी और भाजपा कांग्रेस में उप प्रधान के चुनाव को लेकर बाडेबंदी जारी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक उपप्रधान पद के लिए जोन नबंर चार से भाजपा पंचायत समिति सदस्य रामकुमार भांभू का नाम प्रबल दावदारों में शामिल है। हालाकि विधायक राजेंद्र भादू ने अभी किसी दावेदार के नाम की घोषणा नहीं की है, पर भांभू को उनका चेहता माना जा रहा है।