पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की बिरमादेवी बनी पंचायत समिति की प्रधान

भाजपा की बिरमादेवी बनी पंचायत समिति की प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा की बिरमादेवी नायक प्रधान चुनी गई। भाजपा तीसरी बार पंचायत समिति में अपना परचम फहराने में कामयाब रही। प्रधान पद पर विजयी हुई बिरमादेवी को कुल 23 मतों में से 18 मत मिले।
जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय सुमित्रा मेघवाल को पांच मत मिले। ऐसे में भाजपा की बिरमा देवी को मतों की गणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी रामचंद्र पोटलिया ने विजयी घोषित किया। भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने पर समर्थक ढोल पर नाचते हुए रंग-गुलाल उड़ाने लगे।

इससे पहले सुबह प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से बिरमादेवी, कांग्रेस की सुखपाल कौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुमित्रा, बलजिंद्र कौर नीतू ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन कांग्रेस की सुखपाल कौर ने अपना नाम वापस ले लिया। अपराह्न तीन बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई कि विधायक राजेंद्र भादू भाजपा के 12 सदस्यों को वाहनों में बैठाकर मतदान स्थल लेकर आए।
भाजपा के सदस्यों के मतदान करने के बाद उनको वापस गुप्त स्थान पर ले जाया गया। शाम चार बजे कांग्रेस, बसपा निर्दलीय 10 सदस्य वाहनों में आए, इसके बाद निर्दलीय महिला सदस्य मतदान के लिए आई। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी पोटलिया ने मतों की गणना करने के बाद परिणाम घोषित किया।
इसके बाद समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला औैर विधायक भादू को बधाई देते हुए जमकर रंग-गुलाल उड़ाई। प्रधान पद के चुनाव को लेकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी मदनसिंह बुरड़क, सीआई रणवीर सांई, सदर एसएचओ मनोज शर्मा राजियासर एसएचओ महावीर स्वामी सहित पुलिस आरएसी का जाब्ता तैनात था।