- Hindi News
- मोदी के आगमन के मद्देनजर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
मोदी के आगमन के मद्देनजर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
श्रीगंगानगर. शहरमें 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के मद्देनजर नगरपरिषद यूआईटी के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सफाई निरीक्षकों को शहर में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। वहीं यूआईटी सचिव ओपी बुनकर,नगरपरिषद आयुक्त करतार सिंह पूनियां, एईएन मंगत सेतिया, जेईएन नीतेश जांगिड़, सुरेन्द्र पूनियां आदि कर्मचारी ने जायजा लिया।
गंदेपानी के गड्ढे की चलवाईं मोटरें
आयुक्तसचिव ने सद्भावना नगर स्थित गंदे पानी के गड्ढे पर लगी मोटरों की व्यवस्था को देखा। मौके पर तीन में से एक मोटर बंद पाए जाने पर मोटर को चलवाकर ठेके की जमीन में पानी की निकासी करवाई। इसके बाद गुरुनानक बस्ती के गड्ढे के पानी को शुगर मिल के गड्ढों में छोड़ने के लिए योजना बनाई। इसके लिए सोमवार को नगरपरिषद जिला कलेक्टर से इसकी अनुमति मांगेगी। अनुमति के बाद शुगर मिल इलाके स्थित गड्ढे में गंदा पानी छोड़ने के लिए मोटरें लगाई जाएंगी।
पदमपुरसूरतगढ़ मार्ग पर भी होगी सफाई
दोनोंविभागों के अधिकारियों ने सबसे पहले पदमपुर मार्ग पर फैली गंदगी और मलबा देख जेईएन को उठाने को कहा। इसके बाद सूरतगढ़ रोड स्थित बिल्डिंग मेटीरियल की दुकानों के आगे मेटीरियल उठाने के लिए भी तीन दिन का समय दिया गया है। वहीं हनुमानगढ़ रोड पर काटे गए पेड़ को जड़ से हटाने के लिए निर्देश दिया गया।
10से 17 तक चलेगा विशेष अभियान
यूआईटीनगरपरिषद 10 से 17 जनवरी तक सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसमें 13 जनवरी तक मुख्य नालों की सफाई होने के बाद शहर के मुख्य पार्कों अन्य जगहों पर विशेष अभियान के तहत सफाई कर्मियों की गैंग लगाकर साफ-सफाई कराई जाएगी। दोनों विभाग ये कार्य अपने-अपने इलाकों में करवाएंगे। आयुक्त करतारसिंह पूनियां ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के लिए समय सारणी बनाई जा चुकी है।