पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइड लेने के लिए कार पर चढ़ा ट्रक, अधेड़ की मौत, पत्नी बेटा गंभीर

साइड लेने के लिए कार पर चढ़ा ट्रक, अधेड़ की मौत, पत्नी बेटा गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. नेशनलहाइवे-62 पर नेतेवाला के पास तेज रफ्तार ट्रक सामने से आई कार पर चढ़ गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी प|ी बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार अमृतसर से सूरतगढ़ शादी में शामिल होने जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पाकर चूनावढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव अस्पताल लेकर आई जहां पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर पंजाब में मजीठा रोड निवासी हरविंदर पाल सिंह (55) के सूरतगढ़ निवासी भतीजे की शनिवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह प|ी हरमीत कौर (48) और बेटे प्रभासीस सिंह (12) के साथ कार से रहा था। इनकी कार नेतेवाला के पास पहुंची तो सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने साइड लेने के प्रयास मेें ट्रक कार पर चढ़ा दिया। इससे कार चला रहे हरविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। प|ी बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों की जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। ईएमटी संदीप ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने हरविंदर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य रिश्तेदार प|ी बेटे को अंबा हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गए। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।