पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपरिषद ने 9 मुख्य पार्कों की सफाई कराई

नगरपरिषद ने 9 मुख्य पार्कों की सफाई कराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानस्वच्छ सप्ताह के अंतर्गत नगरपरिषद ने सोमवार को शहर के कई इलाकों की साफ सफाई कराई। ये अभियान शाम 3 से शाम 6 बजे तक चलाया गया। सभी सफाई कर्मचारियों से रोजमर्रा के काम करवाए गए। इस अभियान के मद्देनजर 80 सफाई-कर्मचारियों पर 4 सफाई निरीक्षक लगाए गए थे। इस दौरान आयुक्त करतार सिंह पूनियां स्वास्थ्य अधिकारी नरेश झोरड़ ने इलाके का जायजा भी लिया। वहीं राजस्थान स्वच्छ सप्ताह के मद्देनजर सूरतगढ़ रोड, वार्ड न.16, शहर के 9 मुख्य पार्कों की साफ सफाई की गई।

आजइन इलाकों में चलाया जाएगा विशेष अभियान

मंगलवारको उधम सिंह चौक से लेकर श्याम नगर की पुलिया तक साफ-सफाई के साथ-साथ सड़कों के किनारे पड़े मलबे को उठाया जाएगा। शहर के अन्य 20 पार्कों की साफ-सफाई की जाएगी। इसके लिए सूची मंगलवार को बनाई जाएगी।

अबतक एक क्विंटल पॉलीथिन हुई जब्त

पॉलीथीनमुक्त भारत अभियान के तहत नगरपरिषद ने अब तक एक क्विंटल से ज्यादा शहर के विभिन्न इलाकों से पॉलीथिन जब्त की है। शहर में पॉलीथिन अभियान 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

श्रीगंगानगर. सफाई अभियान के तहत सूरतगढ़ रोड पर सफाई करते कर्मी।