- Hindi News
- सरायरोहिल्ला को बांद्रा टर्मिनल तक करने की मांग
सरायरोहिल्ला को बांद्रा टर्मिनल तक करने की मांग
श्रीगंगानगर. सरायरोहिल्ला -बीकानेर को सराय रोहिल्ला -बांद्रा टर्मिनल करने की मांग को लेकर जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि इससे श्रीगंगानगर की केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़ आदि मंडियों सहित पंजाब के संगरूर, गिदड़बाहा, मलोट, अबोहर के लोगों को सीधे नागौर, जोधपुर, अहमदाबाद, बड़ोदरा, सूरत मुंबई तक रेल सेवा मिल सकेगी। शर्मा ने बताया कि इस इस सुझाव मांग की प्रति रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार, केंद्रीय रेलमंत्री निहालचंद, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर को भेजी है। शर्मा ने सुझाव दिया है कि इसके अंतर्गत दिल्ली सराय रोहिल्ला -श्रीगंगानगर-बीकानेर के बीच प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 12455/12456 बीकानेर-दादर (मुंबई) के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 12489/12490 का विलय करना होगा। रेल प्रशासन को सिर्फ एक ही अतिरिक्त रैक उपलब्ध करवाना होगा।