फांसी लगाकर की आत्महत्या
कस्बेकेवार्ड 11 में एक व्यक्ति ने सोमवार को फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक सीताराम शर्मा (37) बीकानेर रोड पर रेहड़ी लगाता था। सिटी पुलिस के अनुसार मृतक के भांजे पंकज शर्मा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। उसने रिपोर्ट में लिखा है कि मामा सीताराम रात को खाना खाकर कमरे में सोया था। सुबह छह बजे उठा तो मामा रसोई में लगे फंदे से लटके हुए थे। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और मामा को देखा, तब तक उनको मौत हो चुकी थी। मामा ने अलसुबह किसी समय फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक बीकानेर रोड पर अरोड़वंश धर्मशाला के आगे चाय की रेहड़ी लगा कर अपने परिवार को पालन-पोषण कर रहा था।