पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म कर कुएं में धकेला, खुद भी कूदा

नाबालिग से दुष्कर्म कर कुएं में धकेला, खुद भी कूदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगानगर. पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ठुकराना में एक नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसे कुएं में धकेलने और खुद भी कुएं में कूदने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है।
कुएं से जिंदा निकाले गए युवक लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ महावीरप्रसाद स्वामी ने बताया कि पीड़िता के ताऊ ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में लिखा है कि उसके भाई की बेटी सुबह घर की बाखल में झाडू लगा रही थी।
इसी दौरान गांव का युवक डोली शाह घर में आया भाई की बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में युवक पर आरोप लगाया है कि युवक लड़की को गांव से बाहर बने कुएं के पास ले जाकर उसमें धकेल दिया और खुद भी कुएं में कूद गया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिंदा बाहर निकाल निजी वाहन से सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसएचओ ने बताया कि कुएं में गर्दन तक पानी भरा हुआ था, इससे दोनों जिंदा बच गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पूर्व में भी दुष्कर्म जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।