पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 हजार बैग यूरिया अनूपगढ़ पहुंचा

60 हजार बैग यूरिया अनूपगढ़ पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जिलेमें वितरण के लिए 3 हजार मैट्रिक टन यूरिया खाद गुरुवार दोपहर अनूपगढ़ पहुंची। कृषि विभाग के उपनिदेशक के अनुसार खाद के इसमें 1020 बैग रायसिंहनगर, पांच हजार बैग रामसिंहपुर, सात हजार बैग रावला, तीन हजार बैग घड़साना, श्रीविजयनगर 9200, समेजा कोठी में 6100, अनूपगढ़ क्षेत्र में 15 हजार बैग यूरिया क्रय विक्रय सहकारी समितियों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित करवाई जाएगी। विभाग के अनुसार दो रैक यूरिया और इसी पखवाड़े में जिले को मिलेगी। इनमें से एक रैक श्रीगंगानगर आएगा जबकि दूसरा रैक सूरतगढ़ जाएगा। प्रत्येक रैक में 2600 मैट्रिक टन यूरिया मिलने की उम्मीद है।