पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरतगढ़| हर्षकान्वेंट स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन प्राचार्य जेपीसिंह महाराजा अग्रसेन कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य आरपी शर्मा तथा निदेशक अनिल धानुका ने किया। प्रिंसीपल प्रवीण धालीवाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। बोरा दौड़ में यूकेजी का छात्र प्रथम, ध्रुव द्वितीय, खो खो में ब्ल्यू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय, 50 मीटर दौड़ के वरिष्ठ वर्ग में ग्रीन हाउस का नरेंद्र प्रथम, ब्ल्यू हाउस के करण द्वितीय, 100 मीटर के वरिष्ठ वर्ग में ब्ल्यू हाउस का साहिल प्रथम नरेंद्र द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में ब्ल्यू हाउस का तनिष्क प्रथम, ओरेंज हाउस का राहुल द्वितीय रहा। शुक्रवार को तीन टांग दौड़, रिले दौड़, स्पून रेस, मेंढक दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं होगी।

सूरतगढ़. दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।