- Hindi News
- अधिकारी जनहित के काम तत्परता से करें : भादू
अधिकारी जनहित के काम तत्परता से करें : भादू
पंचायतसमिति में गुरुवार को प्रधान सुभाष भूकर की अध्यक्षता में सम्मान लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। विधायक राजेंद्र भादू प्रधान भूकर ने पंचायत समिति परिसर में दस-दस लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित सांख्यिकी भवन किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक भादू ने कहा कि अधिकारी जनहित के काम तत्परता से करें। इसके बाद पंचायत समिति सभागार में सम्मान समारोह हुआ। इसमें श्रेष्ठ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों डिस्कॉम, जलदाय पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को अतिथियों ने सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। विधायक भादू ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकार कई योजनाएं लागू करने जा रही है।
सूरतगढ़. किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण करते विधायक अन्य।