- Hindi News
- National
- प्राइवेट सरकारी कॉलेजों में फीस वृद्धि पर रोष, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्राइवेट सरकारी कॉलेजों में फीस वृद्धि पर रोष, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
एनएसयूआईने 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को भगतसिंह चैक पर शिक्षा मंत्री का पुतला जला रोष प्रकट किया। संगठन ने रोष जताया कि काॅलेज प्रशासन सरकार से लंबे समय से मांग करने पर भी छात्रहितों की मांगों का समाधन नहीं किया जा रहा। इससे पहले संगठन कार्यकर्ता छात्रा नेता कल्पना बेनीवाल के नेतत्व में भगतसिंह चैक पर इकट्ठा हुए। इस दौरान छात्र नेता सुभास बागड़वा ने कहा कि संगठन लंबे समय से 5 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इसके बाद भी सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है।
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शक्तिसिंह ने कहा कि संगठन की मांग है कि सरकारी काॅलेज को पूर्णतया पीजी करने, भूगोल जीवन विज्ञान का सरकारीकरण किया जाए, पुस्तकालय में हिंदी अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाए, निजी स्कूलों काॅलेजों की फीस वृद्धि पर अंकुश लगाया जाए सेठ रामदयाल राठी सीनियर सेकंडरी स्कूल बालिका सीनियर सेंकंडरी स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए। संगठन नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मांगों का जल्द निपटारा नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के राहुल सहारण, पुप्पेंद्र भाटी, पंकज जाखड, प्रवेश गोदारा, अनिल गोदारा, असलम खान, पवन गिरी, मनजीत नैण, सुनील गोदारा, स्नेहा वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
सूरतगढ. शिक्षामंत्री का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता।