पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूरसंचार कंपनियों की लाइन डाउन होने से उपभोक्ता हो रहे परेशान

दूरसंचार कंपनियों की लाइन डाउन होने से उपभोक्ता हो रहे परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूरसंचारविभागकी लाइन टूटी होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस कारण सूरतगढ़ रोड स्थित कई संस्थानों का सारा कामकाज प्रभावित हो रहा है। सूरतगढ़ रोड स्थित एक होटल के प्रबंधक ने बताया कि पिछले बुधवार से लाइन टूटी होने के कारण बीएसएनएल की लाइन डाउन चल रही है। ऐसे में तो वह ऑनलाइन बिलिंग कर सकते हैं और ही कोई उपभोक्ता होटल में फोन करके उन्हें आर्डर बुक करा पा रहा है।

ऐसे में लोगों को रोजाना हजारों की चपत लग रही है। गगन पथ रोड स्थित दूरसंचार कार्यालय में शिकायत दर्ज कराए दो दिन हो गए, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, शुक्रवार को रिलायंस का नेटवर्क भी पूरे दिन लोगों काे परेशान करता रहा। देर रात तक लोगों के मोबाइल के नेटवर्क बार-बार गायब होते रहे।