- Hindi News
- 1246 अभ्यर्थी आज देंगे नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा
1246 अभ्यर्थी आज देंगे नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा
श्रीगंगानगर. छठीकक्षा में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2015 शनिवार को जिले के 5 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले भर के 1246 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए राउमावि अनूपगढ़, राउमावि घड़साना, राउमावि रायसिंहनगर, राजकीय राठी उमावि सूरतगढ़ तथा राबाउमावि सूरतगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें अनूपगढ़, घड़साना, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ खंडों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।