- Hindi News
- सुनसान इलाके में रखे दो ट्रांसफार्मर चोरी
सुनसान इलाके में रखे दो ट्रांसफार्मर चोरी
सुनसान इलाके में रखे दो ट्रांसफार्मर चोरी
सूरतगढ़. राजियासरपुलिस थाना क्षेत्र के गांव हिंदौर में गुरुवार रात चोर दो ट्रांसफार्मर उपकरण चुरा कर ले गए। पुलिस के अनुसार डिस्कॉम जेईएन ग्रामीण विकास शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि शुक्रवार को लाइनों की जांच करने गया तो गांव हिंदौर में खंभों पास दो खराब हुए ट्रांसफार्मर बिजली के अन्य उपकरण रखे हुए थे, जिन्हें अज्ञात चोर रात को चुरा कर ले गए। डिस्कॉम ने ट्रांसफार्मरों के खराब होने के बाद उनको बजाए सब स्टेशन में रखने के खंभों के पास ही छोड़ दिया था।