पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएएस आरएएस के लेवल का था पेपर कट ऑफ 40% के बीच रहने की संभावना

आईएएस आरएएस के लेवल का था पेपर कट ऑफ 40% के बीच रहने की संभावना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1. इतिहास में तात्या टोपे को फांसी देना ब्रिटिश सरकार का अपराध समझा जाएगा और आने वाली पीढ़ी पूछेगी कि इस सजा के लिए किसने स्वीकृति दी और किसने पुष्टि की? ये बयान किसने कहा? एक्सपर्ट की राय में ऐसे सवालों के जवाब वे ही अभ्यर्थी दे सकते हैं, जिन्होंने एक सब्जेक्ट को बहुत ज्यादा पढ़ा हो।

2.चिड़ावा का गांधी किसे कहा गया है? ऐसे विषय साल 1950 में लिखी गई पुस्तकों में ही मिलेंगे। जबकि चिड़ावा के पुराने बुजुर्ग भी ऐसे सवालों के उत्तर शायद ही दे पाए। इसका जवाब है प्यारेलाल गुप्ता। यह अलीगढ़ से 1922 में चिड़ावा आए थे। इन्होंने अमर सेवा समिति की स्थापना करके स्कूल खोला था। उस वक्त उन्हें चिड़ावा का गांधी कहा गया।

अभ्यर्थी यहां कर सकते हैं शिकायत

पटवार भर्ती में सवालों पर आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने ऑनलाइन शिकायत का लिंक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी http://rsmssb.rajasthan.gov.in/patwar/onlinecomplaintregistration_v3.aspx पर जाकर सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

परीक्षा देने के लिए हनुमानगढ़ के साथ ही आसपास के जिलों और तहसीलों से भी हजारों स्टूडेंट्स शहर आए। ऐसे में सुबह 9 बजे से ही हनुमानगढ़ रोड, सूरतगढ़ हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। यही हाल परीक्षा खत्म होने के बाद अपराह्न तीन बजे नजर आया।

भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर

पटवार प्रारंभिक भर्ती शनिवार को हुई। परीक्षा के लिए 18000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 15294 अभ्यर्थी शामिल हुए। भास्कर ने पटवार भर्ती के पेपर का एक्सपर्ट्स की मदद से पूरा विश्लेषण किया है। उनकी राय में पटवार भर्ती का पेपर आईएएस और आरएएस परीक्षा की तुलना का रहा। अब तक की परीक्षाओं में सबसे कठिन पेपर माना जा सकता है। सवाल ऐसे थे, जिन्होंने सबजेक्ट की पूरी स्टडी की है, वे ही सवालों के जवाब दे सके। सवाल सीधे-सीधे होकर घुमाकर पूछे गए थे।

एक्सपर्ट की राय में परीक्षा की कट ऑफ 35 से 40 फीसदी के बीच रह सकती है। एक्सपर्ट चेतन जोशी और अरविंद भास्कर ने बताया कि प्रश्न-पत्र का लेवल आईएएस आरएएस परीक्षा जैसे था। जिसकी पूरी पकड़ी थी, वे ही जवाब दे पाए होंगे। क्योंकि समुलित करने वाले सवाल ज्यादा थे। इसलिए मेरिट नीचे रहने की संभावना है। साइंस के सवालों में भी समुलित कराया गया। विज्ञान में सीबीएसई की 12वीं की पुस्तकों से भी लिए गए। इसके अलावा जीके के सवाल भी थोड़े हटकर थे। ज्योग्राफी, इतिहास के सवाल ज्यादा पूछे गए। मैथ्स के सवाल मीडियम थे। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर से जुड़े सवाल कक्षा 11 12वीं के लेवल थे। एक्सपर्ट मानते हैं कि तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को इस पेपर का सीधा फायदा होगा।

वाट्सएप पर आया पेपर, बोर्ड ने नहीं माना

परीक्षासे पहले वाट्सएप पर पटवार भर्ती का पेपर वायरल हो गया। हालांकि अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने इसे अफवाह बताया। जबकि पेपर वाट्सएप पर दिनभर चलता रहा। जानकारों का कहना है कि परीक्षा में आया पेपर समान ही था।

अभ्यर्थी बोले-मैथ्स और साइंस के प्रश्न हल करने में हुई दिक्कत

परीक्षार्थियों के लिए जहां एक जेब वाली शर्ट भी मना थी, वहीं एक केंद्र पर जेबों से भरी जैकेट पहनकर अभ्यर्थी अंदर गए। मामूली जांच के बाद ही इन्हें अंदर जाने की छूट दे दी गई।

खबरें और भी हैं...